ऋषभ पंत ने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की तैयारी, चोट से पूरी तरह हुए फिट

ऋषभ पंत ने की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की तैयारी, चोट से पूरी तरह हुए फिट*
बेंगलुरू। टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इंग्लैंड दौरे पर पैर में फ्रैक्चर के बाद लंबे समय से मैदान से दूर रहे पंत ने पुष्टि की है कि वह अब अपनी चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं। फिलहाल पंत भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच बेंगलुरू में खेले जा रहे पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच में हिस्सा ले रहे हैं और टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उनकी वापसी को लेकर भारतीय टीम प्रबंधन और प्रशंसकों में उत्साह देखा जा रहा है।

2881 views