टेलिग्राम के नए फीचर में यूजर्स खुद तय करेंगे दिखे या छिपे एडल्ट कंटेंट

टेलिग्राम के नए फीचर में यूजर्स खुद तय करेंगे दिखे या छिपे एडल्ट कंटेंट*
नई दिल्ली। टेलिग्राम ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्राइवेसी फीचर जारी किया है, जिससे अब उपयोगकर्ता यह नियंत्रित कर सकेंगे कि वे 18+ यानी एडल्ट कंटेंट देखना चाहते हैं या नहीं। इस नए विकल्प के तहत यूजर्स ऐप की सेटिंग्स में जाकर कंटेंट को ‘शो’ या ‘हाइड’ करने का चुनाव कर सकते हैं। टेलिग्राम का कहना है कि यह फीचर यूजर की पसंद और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, ताकि प्लेटफॉर्म का उपयोग सुरक्षित और व्यक्तिगत नियंत्रण के साथ किया जा सके।

2546 views