कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, आज से नई दरें हुई लागू*

कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, आज से नई दरें हुई लागू*
आज 1 नवंबर से एलपीजी सिलेंडर की नई दरें लागू हो गई हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में मामूली राहत दी है। दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 5 रुपये की कमी की गई है। पहले इसकी कीमत 1595.50 रुपए थी। जो अब घटकर 1590.50 रुपये रह गई है। हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरें दिल्ली समेत देशभर में 1 नवंबर से प्रभावी हो गई हैं।

4824 views