भाजपा प्रदेश संगठन की बैठक में संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों पर होगा मंथन*

भाजपा प्रदेश संगठन की बैठक में संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों पर होगा मंथन*
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने की. जबकि सहकारिता मंत्री धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में आगामी अभियानों, संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन, और एमएलसी व पंचायत चुनावों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य है कि हर कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान में सक्रिय भूमिका निभाए और संगठन को नींव स्तर तक सशक्त बनाए। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक जिला इकाई आगामी महीनों में सदस्यता और जनसंपर्क कार्यक्रमों को तेज गति से आगे बढ़ाएगी।

2747 views