किसानों की समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है…
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज देपालपुर में आयोजित भावान्तर योजना आभार कार्यक्रम में उपस्थित किसानों से श्योपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विचार साझा किए।
भावान्तर योजना के लिए पंजीयन प्रक्रिया 17 अक्टूबर तक जारी रहेगी और 24 अक्टूबर, 2025 से यह योजना प्रभावशील हो जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सोयाबीन के उत्पादक सभी किसान भाइयों और बहनों से मेरा विनम्र आग्रह है कि ई-उपार्जन पोर्टल पर जाकर अपना पंजीयन अवश्य करें।
2077 views





