उमंग फेस्टिवल में खुद को और घर को सजाने की खरीदारी

उमंग फेस्टिवल में खुद को और घर को सजाने की खरीदारी

उमंग शॉपिंग फेस्टिवल का आज अंतिम दिन

इंदौर. अभय प्रशाल में शानिवार की सुबह से ही चहल- पहल शुरू हो गई थी क्योंकि यहां पर दो दिवसीय उमंग शॉपिंग फेस्टिवल की शुरुआत हुई। अ.भा. श्वेतांबर महिला संघ की ओर से आयोजित इस फेस्टिवल में इंदौर सहित देश भर की 120 महिला उद्यमी भाग ले रही हैं। दीपावली से ठीक पहले लगाए गए इस मेले में महिलाओं ने खुद को सजाने के साथ साथ अपने घर को सजाने के लिए जम कर शॉपिंग की।

विनीशा साहनी मोतियों से सजे ब्राइडल बैग लेकर आई हैं जिन्हें दिवाली गिफ्ट के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अर्पिता और वंदना अग्रवाल की स्टॉल पर पूजा की थालियां, डिजाइनर दिए, लड्डू गोपाल की पोशाकों के साथ ही भगवान के लिए सुंदर आभूषण भी मौजूद हैं। ऋतिका चोपड़ा के पास भी पूजा और की थाली, दियों के प्लेटर्स और मोतियों के तोरण भी आकर्षक हैं। म
प्रियंका जैन मैक्रम से बने पॉट होल्डर, वॉल हेंगिंग के साथ ही बोहो वर्क के कुशन कवर्स और टेबल रनर लेकर आई हैं। उनके पास जूट के कारपेट भी हैं। प्रीति जैन हाथ से बने सुंदर आसन, टेबल रनर, कुशन कवर्स लाई हैं।
पूजा जैन की पूरी स्टॉल ही गिफ्ट आयटम्स की है। जर्मन सिल्वर पर सुंदर नक्काशी वाले ड्राइफ्रूट पॉट्स, से लेकर डिजाइन ट्रे आदि के साथ ही उनके पास गिफ्ट पैकिंग के लिए भी डिजाइनर बॉक्स और बास्केट हैंं।
गिफ्ट देने के लिए श्वेता गुप्ता की स्टॉल पर काफी बड़ी रेंज है। यहां पर खूबसूरत लैंपशेड, मूर्तियां, पेटिंग्स, फ्लावर पॉट, शेडो बॉक्स, म्यूरल्स, पक्षियों के पंखों से बने आर्ट वर्क, डिजाइनर केंडल सहित कई सुंदर चीजें मौजूद हैं।

डिजाइनर ज्यूलरी और डिजाइनर परिधान-
घर को सजाने के साथ ही यहां खुद को सजाने के लिए भी बहुत कुछ है। यहां ओरीजनल ज्यूलरी और इमिटेशन ज्यूलरी कई स्टॉल्स हैं। आरती पटेल हैदरबादी मोतियों के आभूषणों के साथ ही नीलम, माणिक और रूबी की ज्यूलरी भी लाई हैं। शीतल बुधवानी वेस्टर्न स्टाइल की बोल्ड डिजाइंस की ज्यूलरी लाई हैं।
पाहुनी अग्रवाल डिजाइनर साडिय़ां लाई हैं। वे बनारसी साडिय़ों को मोतीवर्क और गोटापत्ती वर्क से और आकर्षक बनाती हैं। वर्षा जैन के पास लखनवी कढ़ाई से लेकर कई तरह के हैंडवर्क से सजे सूट, दुपट्टे और साडिय़ां हैं। सोनिका देवड़ा के पास भी कई तरह के हैंडवर्क की साडिय़ां और सूूट हैं। अभिलाषा और नेहा जैन लहंगे, गाउन, इंडोवेस्टर्न और साडिय़ों के साथ ही मैंचिंग ज्यूलरी भी लाई हैं। दीपाली लोढ़ा आकर्षक बैग लाई हैं जिनमें एंब्रॉयडरी से सजे बैग खास हैं। इस शॉपिंग फेस्टिवल में बेकरी आयटम, चॉकलेट से लेकर में खाकरे और कई तरह की मिठाइयां भी मौजूद हैं।
सुबह फेस्टिवल का उदघाटन सांसद शंकर लालवानी, समाजसेवी डॉ. वीरेन्द्र कुमार जैन, जिनेश्वर जैन और दीपक जैन ने किया। अतिथियों का स्वागत संयोजक रेखा जैन, महिला संघ की अध्यक्ष विजया जैन, सचिव वंदना जैन और सुशीला बेताला ने किया। सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने मंगलाचरण किया। समाज अनेक वरिष्ठजन भी मौजूद रहे।

5896 views