रेलवे टिकट नियम में बदलाव, बिना अतिरिक्त शुल्क टिकट की तारीख बदल सकेंगे यात्री*
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे टिकट बुकिंग नियमों में बदलाव करने जा रहा है। अब यात्री बिना अतिरिक्त शुल्क दिए अपनी टिकट की यात्रा तिथियों में बदलाव कर सकेंगे। इसके तहत यात्रा योजना बदलने पर टिकट रद्द कराने और नई टिकट बुक करने की जरूरत नहीं होगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कंफर्म टिकट मिलने की गारंटी सीट की उपलब्धता पर निर्भर करेगी। यदि नई तारीख पर किराए में अंतर होगा तो केवल उसका भुगतान करना होगा। इस बदलाव से यात्रियों को सुविधाजनक और लचीला टिकटिंग अनुभव मिलेगा।






