केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, दिवाली-छठ पर चलेंगी 12 हजार स्पेशल ट्रेनें*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। रेल यात्रियों को राहत देते हुए सरकार ने त्योहारों के मौसम में 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे दिवाली और छठ जैसे त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए देशभर में 1200 रूट्स पर कुल 12,000 विशेष ट्रेनें संचालित करेगा। इससे आम यात्रियों को सुविधा और सीटों की उपलब्धता में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा कैबिनेट ने चार नई रेलवे परियोजनाओं को भी मंजूरी दी है। इन प्रोजेक्ट्स को अगले 3 से 5 साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इन परियोजनाओं के जरिए रेलवे नेटवर्क को और अधिक आधुनिक व सशक्त बनाया जाएगा।






