शिखर धवन ने परिवार के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में लिया हिस्सा

शिखर धवन ने परिवार के साथ श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में लिया हिस्सा*
भारतीय क्रिकेट टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी शिखर धवन आज रविवार प्रातःकाल श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में सम्मिलित हुए। उन्होंने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किए। धवन के साथ उनका परिवार भी मंदिर में मौजूद रहा। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने बताया कि यह शिखर धवन का दूसरी बार बाबा महाकाल के दर्शन के लिए परिवार सहित मंदिर आगमन है। नंदी हॉल से दिव्य आरती देखने के बाद उन्होंने बाबा महाकाल का पूजन और अर्चन किया। भस्म आरती में धवन भगवा वस्त्र में नजर आए और माथे पर जय श्री महाकाल का तिलक लगाकर भक्ति में लीन रहे। शिखर धवन ने मीडिया से कहा कि बाबा महाकाल का आशीर्वाद हमेशा बना रहे और एशिया कप में भारत की सफलता भी उनके आशीर्वाद का ही फल है। धवन भारत के पूर्व कप्तान और बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं। उन्हें गब्बर के नाम से जाना जाता है और उन्हें 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इंडियन प्रीमियर लीग में उन्होंने Sunrisers हैदराबाद की कप्तानी भी की है।

3082 views