भारतीय क्रिकेट का सुनहरा युग समाप्ति की ओर, रोहित शर्मा और युवा खिलाड़ियों पर नजरें

भारतीय क्रिकेट का सुनहरा युग समाप्ति की ओर, रोहित शर्मा और युवा खिलाड़ियों पर नजरें*
भारतीय क्रिकेट में बदलाव का दौर जारी है। रोहित शर्मा और विराट कोहली 2027 क्रिकेट विश्व कप को लेकर अनिश्चितता में हैं, वहीं टीम में युवा खिलाड़ियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि भारतीय क्रिकेट का एक सुनहरा युग धीरे-धीरे अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी ने 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर भारतीय क्रिकेट को स्वर्ण युग प्रदान किया था। अब रोहित शर्मा इस ‘ट्रिपल क्राउन’ को पूरा करने से बस एक कदम दूर हैं, जो भारतीय क्रिकेट के इस युग का महत्वपूर्ण क्षण साबित हो सकता है।

2077 views