महानवमी पर “मामा के घर” कन्या पूजन और कन्या भोज, वीडियो कॉल से पूजा में जुड़े शिवराज सिंह चौहान।

*महानवमी पर “मामा के घर” कन्या पूजन और कन्या भोज, वीडियो कॉल से पूजा में जुड़े शिवराज सिंह चौहान।*

*भोपाल-* महानवमी के पावन अवसर पर राजधानी भोपाल स्थित मामा के घर श्रद्धा और आस्था का संगम देखने को मिला। हर साल की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि की नवमी तिथि पर कन्याओं का पूजन और कन्या भोज श्रद्धा-भाव से हुआ। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री और बच्चों के मामा शिवराज सिंह चौहान, व्यस्तताओं के कारण दिल्ली में मौजूद रहे, लेकिन उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से आरती और पूजा-अर्चना में सहभागिता की। भोपाल निवास पर उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह ने पारिवारिक परंपरा और श्रद्धा के साथ बहुओं व बेटों संग कन्याओं के पैर पखारे, पूजन किया और उन्हें प्रेमपूर्वक भोजन कराया।

2814 views