*आज दोपहर सीएम करेंगे 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का शुभारंभ*
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर 3 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में राज्य स्तरीय 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में आयुष और पर्यटन विभाग के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे, साथ ही ‘कारुण्य’ कैंसर उपचार योजना, औषधीय पौधों की हेल्पलाइन, मध्य हर्बल दर्पण पत्रिका और जन आरोग्य समिति की नई नियमावली का विमोचन भी किया जाएगा।
आयुर्वेद को जनस्वास्थ्य और पर्यटन से जोड़ने की दिशा में यह आयोजन राज्य की एक अहम पहल माना जा रहा है।
3216 views





