*यह क्या बोल गए भाजपा नेता अग्रवाल*
उज्जैन में भाजपा नगर अध्यक्ष के एक भाषण को लेकर शहर की राजनीति चर्चा में आ गई भाजपा कार्यालय में हुई एक बैठक में नगर अध्यक्ष की जुबान फिसल गई उन्होंने धर्म का नशों के स्थान पर धर्म का नाश हो बोल दिया।
पास बैठे भाजपा के एक नेता ने उन्हें टोका तो अग्रवाल ने सुधार करते हुए कहा कि रात को ढाई बजे सोया हूं गलती काम करने वालों से ही होती है। इसी भाषण में उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का सत्यानाश हो इस घटनाक्रम का वीडियो कल से सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कांग्रेस ने सियासी मोर्चा संभाल लिया सोमवार को जिला अध्यक्ष महेश परमार सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे और हाथ में गंगाजल और गोमूत्र लेकर उन्होंने कहा कि वह पाखंड की गंदगी का शुद्धिकरण करेंगे। एसडीएम और थाना प्रभारी ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया लंबी चर्चा के बाद प्रशासन नहीं माना तो कानून व्यवस्था बनाए रखने को कांग्रेस नेता एसडीएम और थाना प्रभारी को गंगाजल और गोमूत्र से भरी बोतल सौंप कर चले गए कांग्रेस करता कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल का पुतला भी फूंका।






