कैबिनेट में आएंगे यह अहम प्रस्ताव जिन पर मंत्रिपरिषद करेगी चर्चा*
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में सुबह 11:00 होने वाली कैबिनेट बैठक में 24000 करोड़ की लागत से बनने वाले दो नए थर्मल पावर प्लांट को स्वीकृति देने का प्रस्ताव प्रमुखता से रखा जाएगा यह कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट 1320 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता के होंगे जो अमरकंटक के चढ़ाई और बैतूल के सारणी में स्थापित होंगे दोनों ही सुपर क्रिटिकल यूनिट होगी जिनकी विद्युत उत्पादन क्षमता 660 660 मेगावाट होगी प्रत्येक की लागत 12000 करोड रुपए प्रस्तावित है इन थर्मल पावर प्लांट का निर्माण और संचालन मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी करेगी।






