02 अक्तूबर विजयादशमी से होगा संघ शताब्दी वर्ष का शुभारम्भ
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद होंगे प्रमुख अतिथि,
सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत का मार्गदर्शक उद्बोधन
इस विजयादशमी से अगले वर्ष तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष मनाएगा। शताब्दी वर्ष में संघ के स्वयंसेवक पंच परिवर्तन को लेकर जनजागरण करेंगे। इनमें पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समसरता, स्व आधारित व्यवस्था, कुटुंब प्रबोधन तथा नागरिक कर्तव्य, इन बिंदुओं का समावेश रहेगा। शताब्दी वर्ष के दौरान व्यापक गृह संपर्क अभियान, हिन्दू सम्मेलन, प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी और सामाजिक सद्भाव बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
4154 views





