संपदा 2.0 को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस स्वर्ण पुरस्कार-2025

संपदा 2.0 को भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस स्वर्ण पुरस्कार-2025 से सम्मानित होने पर आज मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई व शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में संपदा 2.0 से पेपरलेस, फेसलेस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश, देश में अग्रणी राज्य बना है। मध्यप्रदेश ई-पंजीयन व्यवस्था लागू करने वाला भी देश का पहला राज्य है।

3752 views