राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 सितंबर को श्रीबांके बिहारी के करेंगी दर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 सितंबर को श्रीबांके बिहारी के करेंगी दर्शन*
मथुरा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 सितंबर को मथुरा का दौरा करेंगी। नई दिल्ली से स्पेशल ट्रेन के माध्यम से उनका आगमन होगा। राष्ट्रपति इस दौरान ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मस्थान और निधिवन के दर्शन करेंगी। इसके अलावा सुदामा कुटी में संतों के साथ आध्यात्मिक चर्चा का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। राज्य प्रशासन ने उनके दौरे के मद्देनजर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

2613 views