ट्रंप ने H-1B वीजा की बढ़ाई फीस, भारतीय पेशेवरों पर पड़ेगा असर

ट्रंप ने H-1B वीजा की बढ़ाई फीस, भारतीय पेशेवरों पर पड़ेगा असर*
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को H-1B वीजा को लेकर बड़ा आदेश जारी किया। उन्होंने एच-1बी वीजा की सालाना फीस को बढ़ाकर 1 लाख डॉलर (करीब 88 लाख रुपये) करने पर हस्ताक्षर किए। विशेषज्ञों का कहना है कि इस फैसले का अमेरिका में काम करने वाले भारतीय पेशेवरों पर बड़ा असर पड़ सकता है, क्योंकि H-1B वीजा पर बड़ी संख्या में भारतीय काम कर रहे हैं। इस कदम का उद्देश्य अमेरिका में उच्चकुशल विदेशी श्रमिकों की संख्या को नियंत्रित करना और अमेरिकी रोजगार बाजार को प्राथमिकता देना बताया जा रहा है।

3484 views