हादसे का गुस्सा ड्राइवर पर फूटा : शुक्ला ब्रदर्स की बस के चालक को करणी सेना ने सड़क पर पीटा

*हादसे का गुस्सा ड्राइवर पर फूटा : शुक्ला ब्रदर्स की बस के चालक को करणी सेना ने सड़क पर पीटा*

इंदौर/सांवेर। हाल ही में शुक्ला ब्रदर्स की बस से हुए दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत के बाद लोगों का गुस्सा अब खुलकर फूटने लगा है। करणी सेना ने इस हादसे के विरोध में सांवेर में ज्ञापन सौंपकर बस ऑपरेटरों को नियमों का पालन करने और सुरक्षित संचालन की चेतावनी दी थी।
लेकिन इसी दौरान शुक्ला ब्रदर्स की ही एक बस का ड्राइवर करणी सेना कार्यकर्ताओं से उलझ गया। आरोप है कि चालक न केवल बदतमीजी कर रहा था बल्कि उसने शराब भी पी रखी थी। ड्राइवर की हरकतों से नाराज करणी सेना कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने मौके पर ही उसकी जमकर पिटाई कर दी।
लोगों में बढ़ रहा गुस्सा
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बाईपास पर शुक्ला ब्रदर्स की बस ने चार लोगों की जान ले ली थी। इस हादसे के बाद क्षेत्रीय लोग और संगठन लगातार बसों की लापरवाही का विरोध कर रहे हैं। करणी सेना ने साफ कहा है कि यदि नियमों का पालन नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

2278 views