आईफोन-17 की बिक्री पर मुंबई में झगड़ा, स्टोर में हुई मारपीट

आईफोन-17 की बिक्री पर मुंबई में झगड़ा, स्टोर में हुई मारपीट*
मुंबई। आईफोन-17 की बिक्री शुरू होते ही बांदा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित एप्पल स्टोर में मारपीट की घटना सामने आई। सूत्रों के अनुसार, स्टोर पहुंचे ग्राहक आईफोन खरीदने को लेकर आपस में भिड़ गए। जिससे स्टोर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी पाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

5829 views