*विधायक पुत्र पर मुकदमें के लिए कांग्रेस ने घेरा पुलिस आयुक्त कार्यालय*

*शहर से भाईचारा समाप्त करने का षड्यंत्र – चौकसे*
इंदौर। इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के द्वारा आज पुलिस आयुक्त कार्यालय को घेरकर मांग की गई कि भाजपा विधायक के पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएं। उनके द्वारा इंदौर शहर के भाईचारे को समाप्त करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रमुख नेता और कार्यकर्ता आज पुलिस आयुक्त कार्यालय पर पहुंचे। उनके द्वारा पुलिस आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए भाजपा की विधायक के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि विधायक के बेटे के द्वारा शीतला माता बाजार के व्यापारियों को मुस्लिम कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की धमकी दी गई है। इस तरह के कृत्य से शहर के नागरिकों में मौजूद भाईचारे की भावना समाप्त होती है। हमारा देश अमन और भाई चारे का देश है और सब यहाँ प्यार और एकता के साथ तेवहार मनाते है .
कांग्रेस के इस घेराव के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृपा शंकर शुक्ला प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश चौकसे ने भी संबोधित किया पार्षद राजू भदौरिया, रफीक ख़ान, सादिक़ ख़ान, अनसाफ़ अंसारी, अनवर दस्तक, सुदामा चौधरी, कुणाल सोलंकी, सेफ़ू वर्मा , रूबीना ख़ान, राजा चौकसे,श्लेष गर्ग, इम्तियाज़ बेलिम, संजय बाकलीवाल, सुरेश मिंडा , श्याम सुंदर यादव , दिनेश कुशवाहा, किरण जिरेती, प्रवेश यादव, मुकेश ठाकुर , ठाकुर जितेंद्र सिंह , एवं कांग्रेस पार्टी के सेकड़ो साथी उपस्थिति हुए, इस मौके पर कांग्रेस की ओर से दिए गए ज्ञापन का वाचन निलेश (सेलू)सेन ने किया आभार अमन बजाजा ने माना.






