कलेक्टर की संजीदगी देख भावुक हुए परिजन

कलेक्टर की संजीदगी देख भावुक हुए परिजन

इंदौर।एयरपोर्ट रोड की घटना में घायलों का हालचाल और उनके इलाज की मानीटरिंग करने के लिए इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा अरविंदो, बांठिया, भंडारी, वर्मा यूनियन एवं गीतांजलि अस्पताल पहुँचे। घायलों के परिजनों से हाल चाल जाने और कहा कि यह लोग मेरे परिवार के सदस्य जैसे ही हैं। अरविन्दो अस्पताल में भर्ती एक बच्ची को देख कलेक्टर शिवम वर्मा बहुत ही भावुक हो गए और कहा कि यह मेरी बेटी है। यह दृश्य देख बेटी के परिजन भी बहुत भावुक हो गए। कलेक्टर शिवम वर्मा ने सभी घायलों के इलाज के लिए खुद मानीटरिंग करने की बात कही। वहां मौजूद लोग कलेक्टर ने बड़ी ही संजीदगी से परिजनों ढाँढस बँधाया और कहा की मुख्यमंत्री महोदय ने उन्हें सीधे निर्देश दिया है कि घायलों की हर संभव मदद हो।घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर है बाकी सभी खतरे से बाहर होना बताए जा रहे है।

14003 views