मुख्यमंत्री रात तक लेते रहे अपडेट,कलेक्टर ने मुख्यमंत्री की भावनाओं से मरीजों-परिजनों को अवगत कराया

मुख्यमंत्री रात तक लेते रहे अपडेट,कलेक्टर ने मुख्यमंत्री की भावनाओं से मरीजों-परिजनों को अवगत कराया

इंदौर-इंदौर एयरपोर्ट रोड की घटना में घायलों का हालचाल और उनके इलाज की मानीटरिंग करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देश पर इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा अरविंदो, बांठिया, भंडारी, वर्मा यूनियन एवं गीतांजलि अस्पताल पहुँचे। घायलों के परिजनों के हाल चाल जाने और कहा कि यह लोग मेरे परिवार के सदस्य जैसे ही हैं। अरविन्दो अस्पताल में भर्ती एक बच्ची को देख कलेक्टर शिवम वर्मा बहुत ही भावुक हो गए और कहा कि यह मेरी बेटी है यह दृश्य देख बेटी के परिजन भी बहुत भावुक हो गए। कलेक्टर शिवम वर्मा ने सभी घायलों के इलाज के लिए खुद मानीटरिंग करने की बात कही। वहां मौजूद परिजनों से भी कलेक्टर ने बड़ी ही संजीदगी से चर्चा कर मुख्यमंत्री की भावना बताई और कहा की मुख्यमंत्री जी ने उन्हें सीधे निर्देश दिया है कि घायलों की हर संभव मदद हो।घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर है बाकी सभी खतरे से बाहर होना बताए जा रहे है।मुख्यमंत्री ने देर रात तक इंदौर हादसे पर अपडेट लिया।उधर,एक बड़े अधिकारी पर गाज गिरने की संभावना भी जताई जा रही।

4087 views