टाटा और हुंडई ने घटाई वाहनों की कीमतें,22 सितंबर से होंगी लागू*
नई दिल्ली। जीएसटी दरों में 22 सितंबर से कमी को देखते हुए टाटा मोटर्स और हुंडई इंडिया ने अपने वाहनों की कीमतों में 4.65 लाख रुपये तक की कटौती की है। हुंडई ने कहा कि ग्राहकों को दरों में कटौती का लाभ पहुंचाने के लिए सभी मॉडलों की कीमतों में 2.4 लाख रुपये तक की कमी की गई है। सेडान कार वरना की कीमत 60,640 रुपये कम की गई है, जबकि प्रीमियम एसयूवी टक्सन के दाम 2.40 लाख रुपये घटाए गए हैं। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी।






