महंगी होगी ऑनलाइन डिलीवरी,जोमैटो, स्विगी और मैजिकपिन ने बढ़ाया प्लेटफॉर्म शुल्क

महंगी होगी ऑनलाइन डिलीवरी,जोमैटो, स्विगी और मैजिकपिन ने बढ़ाया प्लेटफॉर्म शुल्क*
नई दिल्ली। त्योहारी मौसम से पहले ऑनलाइन खाना मंगाने पर खर्च बढ़ सकता है। जोमैटो, स्विगी और मैजिकपिन ने अपने प्लेटफॉर्म शुल्क में वृद्धि की है। 22 सितंबर से डिलीवरी चार्ज पर 18 प्रतिशत जीएसटी लागू होने से कीमतों में और इजाफा हो सकता है। स्विगी ने कुछ बाजारों में प्लेटफॉर्म शुल्क 15 रुपये (जीएसटी सहित) कर दिया है। जोमैटो ने अपने शुल्क को 12.50 रुपये (जीएसटी अलग) किया है, जबकि मैजिकपिन ने प्रति ऑर्डर 10 रुपये शुल्क निर्धारित किया है।

3015 views