*मनुष्य की स्मरण शक्ति क्षीण होने पर हुई शास्त्रों की रचना
*
*छावनी में सोमवार को मनाया जायेगा क्षमावणी पर्व*
श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर छावनी में श्री नन्दीमित्र सुकुमार मण्डल द्वारा आयोजित ग्रुप टेलेण्ट कॉम्पिटिशन में जज द्वारा पूछे गये प्रश्न – कि शास्त्रों की रचना क्यों हुई ? के जवाब में श्री नेमीनाथ नवरंग मण्डल के सदस्यों ने कहा कि चतुर्थ काल में मनुष्य की स्मरण शक्ति कम होने लगी अतः ऋषि मुनियों ने प्रभु द्वारा प्रवर्तित वाणी को शास्त्रों में ताड़पत्र पर अंकित करने का निर्णय लिया, मीडिया प्रभारी एम के जैन ज्योतिषाचार्य ने बताया कि शनिवार की रात आयोजित कॉम्पिटिशन में चार समूह- मण्डल में प्रथम – श्री नेमीनाथ नवरंग मण्डल, द्वितीय – जैन समन्वय ग्रुप, तृतीय – दिगंबर जैन बहू मण्डल एवं प्रोत्साहन पुरस्कार श्री दिगम्बर जैन महिला संगठन को प्राप्त हुआ, प्रत्येक समूह में 25 सदस्यों द्वारा चार – चार दौर में विभिन्न प्रस्तुतियां दी गयीं,
प्रारंभ में अतिथि श्री प्रकाश बड़जात्या, देवेन्द्र सेठी का स्वागत संयोजक प्रखर सोनल जैन ने किया , संचालन मनीष लुहाड़िया एवं अर्पित गोधा ने किया
*क्षमावणी अभिषेक*
मीडिया प्रभारी एम के जैन ने बताया कि पर्यूषण पर्व के अवसर पर क्षमावणी पर श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर में सोमवार को सांय 4 बजे एवं श्री अनन्तनाथ जिनालय में सांय 4-30 बजे पूजन पश्चात श्रीजी के अभिषेक तथा जिनालय परिसर में क्षमावणी पर्व एक दूसरे से उत्तम क्षमा बोल कर द्वारा मनाया जायेगा
2680 views





