*श्री जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ का विशाल अधिवेशन 13,14 को इंदौर महानगर में होगा।*
श्री जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ के 13 व 14 सितम्बर के महा सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर कार्ययोजना बनाये जाने के प्रस्ताव लाये जायेंगे । उक्त जानकारी देते हुए श्री जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ के राष्ट्रीय संगठन प्रमुख राजेश मानव एवं अभय चोपड़ा ने सम्मेलन की तैयारियों के लिये भ्रमण करते हुए बतलाया कि सम्मेलन में अनुकम्पा दान को लेकर अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के कल्याण का परिणाम मूलक कार्य करने, लालफीता शाही में फँसी गौवंश संरक्षण की योजना को प्रभावी बनाने के लिये जैन समाज को गौ सेवा आयोग में प्रतिनिधित्व दिये जाने की मांग, गौवंश के अनुदान की राशि को 5 गुना ज्यादा कर बजट अनुदान बढ़ाया जाने की मांग, जैन धर्म को अल्पसंख्यकों से अलग कर प्रथक से जैन कल्याण बोर्ड का गठन सभी राज्य सरकार से मांग, मप्र शासन द्वारा जैन कल्याण बोर्ड के गठन की शीघ्र वैधानिक कार्यवाही करने की मांग, म प्र सरकार द्वारा बारी-बारी से जैन कल्याण बोर्ड का प्रतिनिधि का प्रस्ताव बनाया गया है । अतः श्री जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ मांग करता है कि एक साथ श्वेताम्बर और दिगम्बर को प्रतिनिधित्व दिये जाने की मांग, सम्पूर्ण देश में साधु-साध्वी भगवन्त के विहार की सुविधा के लिए शासकीय भवन उपलब्ध करवाये जाये एवं प्रशासन से सुरक्षा दिलवाये जाने की मांग, म प्र शासन द्वारा कि गई घोषणा का गजट नोटिफिकेशन करवाये जाने की मांग को प्रमुखता से लिया जाएगा ।
साथ ही यह भी बतलाया गया कि महासम्मेलन में ग्रामीण क्षेत्रों के जैन समाज के मंदिरों, धार्मिक स्थलों व जिनालयों से लगी भूमि और सम्पत्तियों के अवैध कब्जे एवं अतिक्रमण से तुरन्त मुक्त करवाने के निर्देश दिये जाने की मांग, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जैन समाज की समृद्धता को देखते हुए अवैध वसूली, भय, आंतक और चंदाखोरी से मुक्त करवाये जाने की मांग, नियमों की जटिलता को देखते हुए नई पीढ़ी अपने व्यवसाय से दूर होती जा रही । सराफा व्यवसाय में अधिकांश जैन समाज में होने से चोरी का माल खरीदने के नियम पर पुलिस द्वारा झूठा केस बनाकर प्रताड़ित किया जाता है, अतः इस व्यवसाय को नियमों की जटिलता से मुक्त करवाये जाने की मांग, केडबरी और अन्य फास्ट फूड बिना सेम्पल और रोक टोक के किये जाते है । जबकि किराना व्यवसाय में लगे व्यापारी आये दिन छापेमारी, भय और आतंक से परेशान है । किराना व्यवसाय में अधिकांश व्यापारी जैन समाज के होने से व्यवसाय से पलायन कर रहे । अतः व्यवसाय भय और आतंक से मुक्त करवाये जाने की मांग, ट्रस्टों के संचालन में शासन की जैन समाज के ट्रस्टों की सम्पत्ति पर नजर होने से सेस की वसूली और अन्य जटिल नियम बनाये जा रहे हो, जिस तरह देश के अन्य अल्पसंख्यकों एवं धार्मिक स्थलों पर कोई प्रतिबंध नहीं, उसी तरह जैन कल्याण बोर्ड के अधीन ट्रस्ट से लेकर शासन के सभी तरह के प्रतिबंध से मुक्त करवाये जाने की मांग, सेस की वसूली का ओचित्य ही नहीं बचा, अतः ट्रस्टों पर से की वसूली शीघ्र बन्द की जाने की मांग, जैन धार्मिक पाठशाला का पंजीयन का निर्देश देकर वेब साईट पर अल्पसंख्यक के साथ-साथ जैन पाठशाला के रूप में प्रथक से रजिस्ट्रेशन देकर सुविधाएं प्रदान किये जाने की मांग,
जैन समाज का प्रथक से विवाह समस्या समाधान बोर्ड बनाकर समाधान के अधिकार शासन द्वारा दिये जाने की मांग एवं विधि विशेषज्ञों एवं अन्य अग्रणी धार्मिक, सामाजिक एवं समाज के राजनैतिक कार्यकर्ताओं के अनुभव के आधार पर प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया जायगा ।
पत्रकार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दीपक दुग्गड ने बताया की दलाल बाग, इन्दौर में हो रहे इस महासम्मेलन में श्रीसंघ, जिनालय के ट्रस्टी, चार्तुमास समिति के पदाधिकारी, समाज के चिकित्सक, अभिभाषक, व्यवसायी, उद्यमी, नवगठित श्री जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ पत्रकार प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी सदस्य एवं पत्रकार राजनेता और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति बड़ी संख्या में भाग लेंगे ।
आगे यह भी बतलाया कि समस्त गच्छ पंथ के आचार्यों और गुरु भगवन्तों की निश्रा में श्रावक के आवश्यक कर्तव्य को पूरा करने के लिये संगठित गतिविधियां चलाने वाला बिना शुल्क के, धर्मानुकूल चलने वाला संगठन है, सभी जैन श्रीसंघों को खुला आमंत्रण है कि अधिकतम संख्या में पहुंचकर सम्मेलन को सफल बनावे।






