भारत रूस से तेल आयात जारी रखेगा: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण*
नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा। उन्होंने बताया कि भारत के आयात बिल में कच्चे तेल का योगदान सबसे अधिक है और रूस से कच्चा तेल आयात बढ़कर लगभग 40 प्रतिशत तक पहुँच गया है। सीतारमण ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता को ध्यान में रखते हुए इस नीति को बनाए रखेगा।






