*उज्जैन शहर में बीती रात 6 इंच व ज़िले में औसत 2.5 इंच पानी बरसा*
उज्जैन।यशवंत सागर डेम इंदौर के गेट खुलने के कारण गंभीर डेम पर जल स्तर बढ़ने के कारण लेवल मेनेजमेंट अनुसार आज गंभीर बांध के गेट नं 2 को 3 मीटर,
गेट नं को 3 को 3 मीटर एवं
गेट नं 4 को 2 मीटर तक
कुछ 8 मीटर गेट खोला गया है।
इस वजह से तहसील महिदपुर में क्षिप्रा का लेवल अत्यधिक बढ सकता है।अपील की गईं है कि लोग
तहसील घट्टिया, उन्हेल व महिदपुर क्षेत्र में गंभीर एवं क्षिप्रा नदी किनारे के ग्रामों के ग्रामवासी गंभीर एवं क्षिप्रा नदी के किनारों की तरफ न जावें।
देवास क्षिप्रा बेराज के गेट खोले जाने से उज्जैन, क्षिप्रा नदी में जल स्तर बढ़ने की संभावना है।
3819 views





