केंद्रीय जेल भैरवगढ़ का औचक निरीक्षण किया
उज्जैन।कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने केंद्रीय जेल भैरवगढ़ का बुधवार शाम औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने जेल में बंदियों से चर्चा की और खाने की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। जेल में बंदी सुधार के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी लेकर जेल में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के सतत संचालन आदि के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था ,सीसीटीवी कैमरा संचालन आदि का निरीक्षण कर कैमरे सतत चालू रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश जेल अधीक्षक श्री मनोज कुमार साहू को दिए।
6164 views





