पीएम मोदी जापान दौरे के बाद चीन के लिए हुए रवाना, SCO शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

पीएम मोदी जापान दौरे के बाद चीन के लिए हुए रवाना, SCO शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग*
अमेरिकी टैरिफ से उत्पन्न वैश्विक आर्थिक उथल-पुथल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान और चीन के दौरे पर हैं। जापान दौरे के आखिरी दिन पीएम मोदी ने सेनडाई में टोक्यो इलेक्ट्रॉन फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उन्होंने जापान की हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन की सवारी भी की। अब पीएम मोदी चीन के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वह एससीओ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। चीन में उनकी चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी बैठकें होंगी। इस दौरे का उद्देश्य वैश्विक आर्थिक और कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करना बताया जा रहा है।

1247 views