राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणेश चतुर्थी की दीं शुभकामनाएं*
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार नए लक्ष्यों और सकारात्मक भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। मुर्मु ने भगवान गणेश को ज्ञान और कल्याण का स्रोत बताते हुए उनकी कृपा से नई शुरुआत और बाधाओं को दूर करने का आशीर्वाद मांगा।






