गणेश चतुर्थी,डोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी पर्यूषण पर्व के प्रथम एवं अंतिम दिन पर इंदौर में मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी – इंदौर महापौर

*गणेश चतुर्थी,डोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी पर्यूषण पर्व के प्रथम एवं अंतिम दिन पर इंदौर में मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी – इंदौर महापौर*

इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए नगरीय निकाय सीमा के अंतर्गत आने वाली सभी मांस एवं मटन की दुकानों को निर्धारित तिथियों पर बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।

महापौर ने बताया कि विक्रम संवत् 2082 के भाद्रपद मास में पड़ने वाले प्रमुख पर्वों पर मांस बिक्री पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी।

श्री गणेश चतुर्थी — भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी

डोल ग्यारस — भाद्रपद शुक्ल एकादशी

अनंत चतुर्दशी — भाद्रपद शुक्ल चतुर्दशी

जैन समाज का पर्यूषण पर्व — भाद्रपद शुक्ल पंचमी से चतुर्दशी (प्रथम एवं अंतिम दिन विशेष रूप से)

इन अवसरों पर इंदौर नगर सीमा में स्थित सभी पशु वधगृह और मांस बिक्री की दुकानें पूर्णत: बंद रहेंगी।

महापौर ने निगम अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं तथा उल्लंघन की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है।

4154 views