सीएम योगी के जीवन पर आधारित फिल्म को बॉम्बे हाईकोर्ट से हरी झंडी

सीएम योगी के जीवन पर आधारित फिल्म को बॉम्बे हाईकोर्ट से हरी झंडी*
मुंबई। बॉम्बे हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म अजय द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी को रिलीज की मंजूरी दे दी है। अदालत ने कहा कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसे आपत्तिजनक माना जाए। जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस नीला गोखले की खंडपीठ ने सोमवार को यह फैसला सुनाया। पीठ ने सेंसर बोर्ड को निर्देश दिया कि फिल्म को बिना किसी काट-छांट के प्रमाण पत्र जारी किया जाए। अदालत ने स्वयं फिल्म देखकर संतोष व्यक्त किया कि इसमें कोई विवादित सामग्री नहीं है।

3484 views