मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में तीन दिवसीय रोजगार महाकुंभ का किया शुभारंभ*
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय रोजगार महाकुंभ का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना की लहर के दौरान करीब 40 लाख मजदूर प्रदेश वापस लौटे थे। इसके बाद एक जिला एक उत्पाद योजना के माध्यम से उन सभी को रोजगार प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2017 से पहले लोग रोजगार की तलाश में अपने गांव से पलायन करते थे, लेकिन अब उन्हें प्रदेश में ही पर्याप्त रोजगार मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का आह्वान किया है और वोकल फॉर लोकल का नारा दिया है, जिससे स्थानीय उत्पादन और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।






