किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं, अमेरिकी टैरिफ से पहले पीएम मोदी ने दिया बयान*
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह किसानों के हितों से समझौता नहीं कर सकते। उन्होंने माना कि विदेशों और अन्य दबावों से चुनौती आ सकती है, लेकिन भारत इसे सहन करेगा। प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ लागू होने से दो दिन पहले आई है। उन्होंने कहा कि 60 से 65 वर्षों तक भारत पर शासन करने वाली कांग्रेस ने देश को अन्य देशों पर निर्भर बना दिया। पीएम मोदी के इस बयान से स्पष्ट संदेश गया कि सरकार किसानों और घरेलू उत्पादन की सुरक्षा के पक्ष में सख्त रुख अपनाएगी।






