*चंदन नगर अवैध बोर्ड प्रकरण पर महापौर सख्त, तीन सदस्यीय जाँच समिति गठित*
*दोषी अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, ठेकेदार से सीधे संपर्क करने वाले पार्षद पर भी सवाल*
इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि चंदन नगर में अवैध बोर्ड लगाने के मामले की जाँच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। अधिकारियों की गलती के कारण इस प्रकार का कृत्य हुआ है चाहे मौखिक निर्देश देना हो और बाद में उसका बिल क्लियर करना हो,अवैधानिक बोर्ड लगाने में प्रथम दृष्टि में उपयंत्री और कार्यपालन यंत्री की गलती लगती है ,समिति को तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। कमिश्नर को भी निर्देश दिए की इस मामले में कठोर कार्रवाही करनी ही होगी ।महापौर ने कहा कि इस कृत्य से नगर निगम को आर्थिक नुकसान भी हुआ है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मामले में एक पार्षद ने ठेकेदार से सीधे संपर्क कर बोर्ड लगवाने का कार्य किया, जिसकी भी जाँच होगी।सबके ख़िलाफ़ कार्रवाही को इसके निर्देश में पहले ही दे चुका हूँ ।
2881 views





