भावों से नहीं भाव से मनाया महावीर जन्म वांचन दिन : हार्दिक हुंडिया

भावों से नहीं भाव से मनाया महावीर जन्म वांचन दिन : हार्दिक हुंडिया

कीर्ति शाह और तरुण रामानी कि भावना है की सभी को लाभ मिले ।

शायद भारत में पहला ऐसा जैन संघ होगा जो कई सालों से पर्वाधिराज पर्युषण महा पर्व में भगवान महावीर की माताजी को आए १४ सूपन का चढ़ावा नहीं लेकिन सिर्फ़ एक नकरा में समता नगर संघ के सदस्यों का लाभ दिया ये बात कहते हुये समता नगर संघ के अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया ने कहा कि हम सुपनों को भावो ( क़ीमत ) से नहीं भाव से मनाया है , संघ के सभी सदस्यों को सुपनोंको सम्मान करने का अनमोल मौका मिले । हार्दिक हुंडिया ने कहा की जब वर्धमान कुमार महाराजा सब कुछ त्याग करके भगवान महावीर बने तो उनके नाम पे अनुष्ठान करके रूपिया इकट्ठा क्यों करना ?

संघ के पूर्व अध्यक्ष कीर्ति शाह और सचिव तरुण रामानी ने २० साल तक संघ के मैनेजमेंट व्यस्त रहे लेकिन उनकी हमेशा ये ही भावना रही है की संघ के सभी सदस्यों को लाभ मिले। बोलिया बोल के लाभ तो कुछ ही लोगो को मिलता है , लेकिन संघ के सभी सदस्यों को लाभ बिना बोली कैसे मिले वो इनकी अनमोल भावना रही है ।
१० साल से संघ के अध्यक्ष पद पर हार्दिक हुंडिया वो ही नियम का पालन करते हुये संघ में सभी अनुष्ठानों में सभी को लाभ मिले ये ही उच्च भावना रही है । संघों में इस साल छोटे छोटे कई बच्चों ने भी आठ उपवास की तपश्या की है । महावीर जन्म वांछन में प्लेबैक सिंगर रवि जैन ने भगवान महावीर के गीतों के साथ भक्ति की धुन में महावीर के भक्तों को महावीर मय कर दिया था साथ में भावना पंडित ने भी हाजर रहकर शमा बांध लिया था । हार्दिक हुंडिया ने बताया को भगवान महावीर के हर सपनों का फूल की माला , चैन और दर्शन कराने का लाभ सिर्फ २५०० रुपया के नकरा में मिला । कोई सूपन की बोली में कोई भेदभाव नहीं । ४२ नामो की चिट्ठी बना के , नामो का ड्रा किया गया , उनमे जो भी नाम आया , प्रभु महावीर के भक्तों ने जो भी सूपन को जो भी लाभ मिले वो लाभ लिया ।
समता नगर संघ की ये महानता की एक अनमोल मिशाल देश के तमाम संघों के लिये प्रेरणा है ।
निर्मल जगावत ने कहा की संघ की अनुष्ठानों के कार्य प्रणाली की मैं खूब खूब अनुमोदना करता हूँ , संघ के सभी सदस्यों को लाभ मिले संघ की ये उच्च भावनाओको नमन है । मौलिक शाह ने बताया कि संघ जो काम कर रहा है वो एक सभी धर्मप्रेमियो के लिए प्रेरणा है । संघ के जशमीन शाह , विधिन गांधी , राजेंद्र दक जैसे कई महानुभावों ने महावीर जन्म वांछन कार्य में एक्टिव भूमिका निभाई है । निमेष दोशी ने बताया की समता नगर संघ की एकता सभी संघों के लिये प्रेरणा है । दिव्यांग लाकड़ावाला ने कहा की संघ से सभी सदस्यों को भगवान के सभी अनुष्ठानों में संघ के सदस्यों को लाभ मिले ये ही उच्च भावना सभी को जोड़ती है । लड्डू की प्रभावना भावना सुधीर दोशी की तरफ़ से की गई थी तो बच्चो को भी सरप्राइज़ गिफ्ट मीता वसंत गोसर तरफ़ से दी गई । भगवान महावीर के जन्म वाचन प्रसंग को चिंतन मेहता ने संघ को समझाया ।

2754 views