*एमपी के अधिकारी अब 10 अगस्त तक विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे*

*एमपी के अधिकारी अब 10 अगस्त तक विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे*

मीडियावाला.इन
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष द्वारा जारी एक निर्देश के अनुसार अब मध्य प्रदेश के अधिकारी अगले 10 अगस्त तक विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे। बताया गया है कि विधानसभा मानसून सत्र के दौरान अब राज्य के अधिकारी विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे.
विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति ने मानसून सत्र के एक दिन पहले अधिकारियों के संबंध में इस तरह के निर्देश जारी किए हैं. अध्यक्ष द्वारा अधिकारियों के विधानसभा सत्र के दौरान विदेश यात्रा पर पाबंदी लगाते हुए कहा गया है कि विधानसभा सत्र के 15 दिन पहले और 15 दिन बाद तक अधिकारी विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे. इस निर्देश को ना मानने और यात्रा करने पर विधानसभा की अवमानना के तहत दोषी अधिकारी के तहत कार्यवाही की जा सकती है. विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश के तहत अब प्रदेश के अधिकारी 10 अगस्त तक विदेश यात्रा नहीं कर सकेंगे.

1661 views