राहुल गांधी के आवासा पर 7 अगस्त को INDIA ब्लॉक की अहम बैठक

राहुल गांधी के आवासा पर 7 अगस्त को INDIA ब्लॉक की अहम बैठक*
विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की अगली बैठक 7 अगस्त को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर होगी। सूत्रों के मुताबिक यह बैठक डिनर के दौरान होगी। विपक्षी इंडिया गठबंधन की यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब विपक्ष केंद्र सरकार और चुनाव आयोग दोनों पर गंभीर आरोप लगा रहा है। 7 अगस्त की डिनर मीटिंग में आने वाले दिनों की राजनीतिक रणनीति और संभावित आंदोलन की रूपरेखा भी बन सकती है।

3149 views