खुशखबरी:रक्षाबंधन पर लड़कियों को यूपी पुलिस में बढ़ाया जा सकता है आरक्षण

खुशखबरी:रक्षाबंधन पर लड़कियों को यूपी पुलिस में बढ़ाया जा सकता है आरक्षण*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन से पहले लड़कियों के लिए यूपी पुलिस में महिला आरक्षण बढ़ाने की संभावना व्यक्त की है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को अभी बीस फीसदी आरक्षण मिल रहा है इसे और बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को भी 20 फीसदी आरक्षण दिए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इसके बारे में पहले ही फैसला कर चुकी है। सीएम योगी ने अपनी सरकार में भर्ती क्रिया के पारदर्शी होने का उल्लेख करते हुए कहा कि अब सबको पता है कि गड़बड़ी करने वालों की सात पीढ़ियों को जवाबदेही तय करा दी जाएगी।

3082 views