भारत-पाक संघर्ष विराम पर ट्रंप का 25वां दावा*
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 25वीं बार कहा है कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाया है। उन्होंने दोहराया, भारत-पाकिस्तान में सैन्य टकराव के दौरान 5 विमानों को गिराया गया। ट्रंप ने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष परमाणु युद्ध में तब्दील हो सकता था। उन्होंने व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा, हमने भारत और पाकिस्तान तथा कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा के बीच युद्ध रुकवाए। ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव पर कहा, उन्होंने पांच विमान मार गिराए। मैंने उन्हें फोन किया और कहा, सुनो, अब और व्यापार नहीं। अगर आप ऐसा करेंगे तो इससे आपका कोई भला नहीं होगा। वे दोनों शक्तिशाली परमाणु संपन्न देश हैं और कौन जानता है कि इसका क्या नतीजा होता।






