सदन ठप कराने की साज़िश कर रही है सरकार : प्रियंका गांधी

सदन ठप कराने की साज़िश कर रही है सरकार : प्रियंका गांधी*
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने संसद में विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता पक्ष खुद सदन नहीं चलाना चाहता। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता जब भी बोलना चाहते हैं, उन्हें रोका जाता है। बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और अन्य विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम आतंकी हमला और बिहार मतदाता सूची मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा है। सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर पर अगली हफ्ते चर्चा की बात कही है, लेकिन विपक्ष बिहार मुद्दे पर अड़ा हुआ है।

2211 views