*ब्रिटेन पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौते पर होंगे हस्ताक्षर*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यूनाइटेड किंगडम (यूके) पहुंच गए हैं। इस अहम दौरे के दौरान भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिससे दोनों देशों के बीच आर्थिक और रणनीतिक संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात ब्रिटेन के सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय और प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर से होगी। इन बैठकों में व्यापार, निवेश, जलवायु परिवर्तन, रक्षा और वैश्विक सहयोग जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा भारत-यूके संबंधों को एक नई दिशा देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता लंबे समय से बातचीत में था, और अब इसके औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर को लेकर कारोबारी जगत में उत्साह देखा जा रहा है। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ब्रिटेन में भारतीय समुदाय के कुछ प्रतिनिधियों से भी मुलाकात कर सकते हैं






