शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, वैश्विक समझौतों से बढ़ा उत्साह

शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, वैश्विक समझौतों से बढ़ा उत्साह*
भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को मजबूती देखने को मिली। निफ्टी 50 ने 77.60 अंक चढ़कर 25,138.50 और बीएसई सेंसेक्स ने 242.85 अंक की बढ़त के साथ 82,429.66 पर कारोबार शुरू किया। अमेरिका-जापान व्यापार समझौते से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। बैंकिंग विशेषज्ञों ने इसे शॉर्ट कवरिंग और डीआईआई की ओर से भारी निवेश का नतीजा बताया। हालांकि तकनीकी विश्लेषकों ने सतर्क रुख अपनाया है। निफ्टी ऑटो, मेटल और पीएसयू बैंक इंडेक्स में बढ़त, जबकि एफएमसीजी, आईटी और मीडिया में गिरावट दर्ज की गई। बाजार को अब अन्य वैश्विक व्यापार समझौतों से समर्थन मिलने की उम्मीद है।

3283 views