*ट्रंप के संघर्ष विराम दावे पर पीएम मोदी मौन क्यों?, दाल में कुछ काला है : राहुल गांधी*
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत-पाक संघर्ष विराम दावे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि ट्रंप 25 बार कह चुके हैं कि उन्होंने संघर्ष विराम कराया, लेकिन पीएम मोदी अब तक चुप हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर, रक्षा मुद्दों और विदेश नीति पर सरकार की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भी कहा कि सरकार संसद में बहस की तारीख तय नहीं कर रही, जबकि ट्रंप बार-बार दावे कर रहे हैं और पीएम पूरी तरह मौन हैं।






