शुभमन गिल के पास एशियाई रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, मैनचेस्टर टेस्ट में नजरें बड़ी उपलब्धि पर

शुभमन गिल के पास एशियाई रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, मैनचेस्टर टेस्ट में नजरें बड़ी उपलब्धि पर*
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इंग्लैंड के खिलाफ 23 जुलाई से मैनचेस्टर में शुरू होने वाले टेस्ट मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। गिल इंग्लैंड में एक द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले एशियाई बल्लेबाज बनने से महज 25 रन दूर हैं। फिलहाल यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ के नाम है जिन्होंने 2006 में 631 रन बनाए थे। गिल अब तक तीन टेस्ट में 607 रन बना चुके हैं। भारत पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल 1-2 से पीछे है और सीरीज में वापसी की कोशिश करेगा।

4422 views