इंदौर में फिर बड़ा स्कूल बस हादसा होते-होते बचा*

*इंदौर में फिर बड़ा स्कूल बस हादसा होते-होते बचा*

इंदौर में फिर बड़ा स्कूल बस हादसा होते-होते बचा

बच्चों से भरी बस का चलते हुए निकल गया पहिया, बस में बैठे बच्चे उछल गए
इंदौर। शहर में आज एक बार फिर एक बड़ा स्कूल बस हादसा होते-होते बच गया। तेज रफ्तार से चल रही बस का अचानक ही पहिया निकल गया। इसके परिणाम स्वरूप बस में बैठे बच्चे उछल गए यह तो गनीमत रही कि यह घटना एक बड़े हादसे के रूप में तब्दील नहीं हुई।

शहर में आज सुबह-सुबह जब रिमझिम बारिश हो रही थी तब उस बारिश के बीच ही एक बड़ा स्कूल बस हादसा होने की स्थिति बन गई थी। यह घटनाक्रम पालदा रोड पर होने जा रहा था। दरअसल पीथमपुर रोड पर स्थित एसकेएस स्कूल (SKS International School) की बस के द्वारा शहर के कई क्षेत्रों से बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल ले जाया जाता है और वापसी में इन बच्चों को छोड़ा जाता है। रोज की तरह आज सुबह भी इस स्कूल की बस नम्बर MP 09 FA 3108 पालदा रोड पर बच्चों को लेने के लिए आगे बढ़ रही थी उस समय बस में बच्चे भी सवार थे, लेकिन इन बच्चों की संख्या कम थी। बस के चालक द्वारा बस को तेज गति के साथ दौड़ाया जा रहा था। इस बीच सड़क पर दौड़ती बस का एक पहिया निकल गया। बस का पहिया निकलते ही बस में सवार बच्चों को एक जोरदार झटका लगगा, इस झटके से सीट पर बैठे-बैठे बच्चे उछल गए, कुछ बच्चों के सिर छत से टकराए तो कुछ बच्चों के सिर आगे की सीट के हेंडल से टकरा गए और बस चालक ने थोड़ी होशियारी दिखाते हुए बस को संभाल लिया और बस को पलटी खाने से बचाते हुए सफलता पूर्वक रोक लिया।

1273 views