महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे, ट्रक ने मारी टक्कर
इंदौर। कलेक्टर कार्यालय इंदौर के एक एसडीएम और तहसीलदार आज सुबह-सुबह दुर्घटना के शिकार हो गए हैं। वे जब उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे तब उन्हें एक ट्रक के द्वारा टक्कर मार दिए जाने के कारण उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
महाकाल मंदिर दर्शन कर लौट रहा शासकीय प्रोटोकॉल का कार्केट यहां आज सुबह 7 बजे उज्जैन के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसमें 2 अधिकारी तथा कर्मचारी को गंभीर चोट आई है। मिली जानकारी के अनुसार इंदौर में एसडीएम श्रीलेखा श्रोत्रिय (Shreelekha Shrotriya) उम्र 35 वर्ष तथा तहसीलदार पल्लवी पौराणिक का वाहन सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गया और पलटी खा गया, जिससे दोनों अधिकारियों सहित ड्राइवर और कर्मचारी चोट ग्रस्त हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय उज्जैन में प्राथमिक उपचार दिया गया।
उसके पश्चात् वहां से इंदौर के लिए रेफर कर दिया गया है। अधिकारियों का प्रोटोकोल दल राजस्व अधिकारी अमित सिंह को दर्शन कराने इंदौर से महाकाल आया था तथा लौटते समय यह हादसा हुआ।
1379 views





