15 जुलाई को धरती पर लौटेंगे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, साथ लाएंगे 60 से अधिक प्रयोगों का डाटा

15 जुलाई को धरती पर लौटेंगे अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला, साथ लाएंगे 60 से अधिक प्रयोगों का डाटा*
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिन बिताने के बाद 15 जुलाई को पृथ्वी पर लौटेंगे। एक्सिओम-4 मिशन के तहत शुभांशु शुक्ला के साथ कमांडर पैगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की और हंगरी के टिबोर कापू भी शामिल हैं। चारों यात्री 14 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 4:35 बजे क्रू ड्रैगन यान से रवाना होंगे और 15 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में उतरेंगे। लौटने के बाद शुभांशु को पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण में ढलने के लिए फ्लाइट सर्जन की देखरेख में सात दिन विशेष निगरानी में रहना होगा। मिशन से 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोगों का महत्वपूर्ण डाटा लाया जाएगा।

1005 views